हितेश ध्रुवे
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय कोंडागाँव के कक्षा चौथी के प्रतिभावान छात्र हितेश ध्रुवे ने राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का मान बढ़ाया है। संस्कृति मंत्रालय (भारत सरकार) के सहयोग से ‘Routes 2 Roots’ संस्था द्वारा आयोजित 16वीं ऑल इंडिया इंटर स्कूल प्रतियोगिता में उन्होंने सेंट्रल ज़ोन के अंतर्गत एकल तबला वादन (आयु 6–10 वर्ष वर्ग) में प्रथम स्थान (Rank 1) हासिल किया। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उन्हें संस्था द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ अचीवमेंट तथा Samsung Galaxy A17 5G स्मार्टफोन प्रदान कर विद्यालय की प्रार्थना सभा में सम्मानित किया गया।


