श्री विनायक कोहली
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय कोंडागाँव के शिक्षक श्री विनायक कोहली ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सैद बिजनेस स्कूल एवं शिव नादर फाउंडेशन द्वारा आयोजित “इंडियाज बेस्ट टीचर्स अवार्ड्स 2026” में देश भर के 9,400 से अधिक शिक्षकों के बीच भूगोल श्रेणी के राष्ट्रीय विजेता (National Winner – Geography) बनकर विद्यालय व छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। अपनी शिक्षण पद्धति में बस्तर की कला, डोकरा-टेराकोटा शिल्प और लाल लेटराइट मिट्टी को नवाचारी ढंग से जोड़ने पर उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।





