प्रियांशी सिंह
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय कोंडागाँव की कक्षा 9वीं की मेधावी छात्रा प्रियांशी सिंह (सुपुत्री डॉ. अजय कुमार सिंह) का चयन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) द्वारा आयोजित इंस्पायर-मानक (INSPIRE-MANAK) अवार्ड 2025–2026 के लिए हुआ है। इन्हें जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी (DLEPC) में मॉडल निर्माण हेतु ₹10,000/- की प्रोत्साहन राशि से पुरस्कृत किया गया है।