बंद

    विद्यार्थी उपलब्धि

    शीर्षक कक्षा सत्र (प्रारंभ) सत्र (समाप्त) उपलब्धि / टिप्पणियाँ तस्वीर
    हितेश ध्रुवेचतुर्थ20262027पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय कोंडागाँव के कक्षा चौथी के प्रतिभावान छात्र हितेश ध्रुवे ने राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का मान बढ़ाया है। संस्कृति मंत्रालय (भारत सरकार) के सहयोग से 'Routes 2 Roots' संस्था द्वारा आयोजित 16वीं ऑल इंडिया इंटर स्कूल प्रतियोगिता में उन्होंने सेंट्रल ज़ोन के अंतर्गत एकल तबला वादन (आयु 6–10 वर्ष वर्ग) में प्रथम स्थान (Rank 1) हासिल किया। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उन्हें संस्था द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ अचीवमेंट तथा Samsung Galaxy A17 5G स्मार्टफोन प्रदान कर विद्यालय की प्रार्थना सभा में सम्मानित किया गया। Oplus_153288736
    प्रियांशी सिंहनौवीं20252026पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय कोंडागाँव की कक्षा 9वीं की मेधावी छात्रा प्रियांशी सिंह (सुपुत्री डॉ. अजय कुमार सिंह) का चयन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) द्वारा आयोजित इंस्पायर-मानक (INSPIRE-MANAK) अवार्ड 2025–2026 के लिए हुआ है। इन्हें जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी (DLEPC) में मॉडल निर्माण हेतु ₹10,000/- की प्रोत्साहन राशि से पुरस्कृत किया गया है। PRIYANSHI123
    आलिया सिद्दीकीनौवीं20242025पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय कोंडागाँव की की मेधावी छात्रा आलिया सिद्दीकी (सुपुत्री श्री मकसूद सिद्दीकी) का चयन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) द्वारा इंस्पायर-मानक (INSPIRE-MANAK) अवार्ड 2024–2025 के लिए हुआ है। इन्हें जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी (DLEPC) में नवाचारी मॉडल तैयार करने हेतु ₹10,000/- की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। AALIYA sidhi
    लेखा नेतामदसवीं20252026लेखा नेताम ने राष्ट्रीय स्तर पर जूडो (अंडर–17) में स्वर्ण पदक प्राप्त किया और SGFI के लिए चयनित हुईं। LEKHA NETAM
    निशिता देवांगनदसवीं20252026निशिता देवांगन का शतरंज (अंडर–17) में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है। NISHITA DEWAGAN